Lamborghini Huracán LP 610-4 t
HomeTech-BlogDil Se..About me

एप्पल बनी नंबर वन मोबाइल कंपनी, तीन महीने में सैमसंग को छोड़ा पीछे


Apple World's #1 Company


एप्पल मोबाइल वर्ल्ड की नंबर वन कंपनी बन गई है। उसने सैमसंग को पीछे छोड़ते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया है। रिसर्च कंपनी गार्टनर के सर्वे के मुताबिक, साल 2014 में एप्पल मोबाइल फोन की बिक्री 1.2 बिलियन यूनिट तक पहुंच गई, जो साल 2013 की तुलना में 28.4 प्रतिशत ज्यादा है। दूसरी तरफ, 2014 में सैमसंग के कारोबार में 19.9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई।

दरअसल, एप्पल के आई फोन 6 और आई फोन 6 प्लस मार्केट में इस तरह हावी हुए कि इन दो सेट ने सैमसंग को नंबर वन की दौड़ से बाहर कर दिया। सैमसंग साल 2011 से मोबाइल सेल के मामले में नंबर वन कंपनी थी। गार्टनर ने अपने सर्वे में बताया कि साल 2014 के आखिरी तीन महीने (fourth quarter) में मोबाइल सेल का नया रिकॉर्ड बन गया। इस दौरान 367.5 मिलियन यानी करीब 36 करोड़ 75 लाख डिवाइस की सेल हुई। इस तरह दुनियाभर में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या दिसंबर 2014 तिमाही में 29.9 फीसदी बढ़कर 36.75 करोड़ पहुंच गई।

सैमसंग साल 2011 से मोबाइल ग्लोबल मार्केट का बादशाह था। 2014 के आखिरी तीन महीने में सैमसंग के कारोबार में 19.9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। दूसरी तरफ, सैमसंग को पीछे छोड़ने वाली एप्पल ने अपनी मार्केट 20.4 प्रतिशत के साथ खत्म की। इस तरह सैमसंग नंबर वन की दौड़ में एप्पल से पीछे छूट गया। इसके बाद लेनोवो, हुवाई, श्याओमी और दूसरी कंपनियां रहीं।

सैमसंग के लिए भले ही फोर्थ क्वाटर (आखिरी तीन महीने) अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन 2014 में इसके स्मार्टफोन्स की बिक्री का बोलबाला रहा। सैमसंग के मार्केट शेयर 24.7 प्रतिशत, एप्पल के 15.4 प्रतिशत, लेनोवो के 6.5 प्रतिशत, हुवाई के 5.5 प्रतिशत रहे। 2014 में ओवर ऑल सैमसंग ने 20.9 प्रतिशत का कारोबार किया, वहीं एप्पल ने 10.2 प्रतिशत का कारोबार किया। माइक्रोसॉफ्ट 9.9 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रही। दूसरी तरफ, मार्केट में एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले सेट की 80.7 प्रतिशत, iOS की 15.4 प्रतिशत और विंडोज की 2.8 प्रतिशत बिक्री हुई।

2014 के फोर्थ क्वार्टर (आखिरी तीन महीने) में एप्पल ने 74.8 बिलियन यानी करीब 7 करोड़ 48 लाख डिवाइस सेल की। कंपनी का पहला लार्ज स्क्रीन स्मार्टफोन चाइना और यूएस में सबसे ज्यादा खरीदा गया। चाइना में एप्पल की सेल 56 प्रतिशत और यूएस में 88 प्रतिशत बढ़ गई। आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस एप्पल के iOS बेस्ड मोबाइल हैं।

Share on Facebook



Back to posts
Comments:

Post a comment

Visitors:6694
dilse.madpath.com | tecn.xtgem.com